news-details

मिट्टी कारोबार विवाद में पथराव और फायरिंग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के बरौना गांव में मिट्टी के कारोबार को लेकर चल रहा विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि कुछ लोग वाहनों से पहुंचकर एक घर पर पथराव करने लगे, जबकि दूसरी ओर से हवाई फायरिंग की गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।पुलिस के मुताबिक, 16 जून की सुबह करीब पांच बजे घर पर फायरिंग और तोड़फोड़ की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बरौना निवासी विवेक सिंह के घर पर अभिषेक शर्मा और उसके साथियों ने कथित रूप से ईंट-पत्थर फेंके थे। वहीं घर की ओर से हवाई फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आई है।जांच में सामने आया कि दोनों पक्ष ईंट-भट्ठे के लिए मिट्टी सप्लाई के काम से जुड़े हैं और इसी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।विवेक सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अभिषेक शर्मा, दुर्गेश कुमार और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद आरोपी अभिषेक शर्मा (24) और दुर्गेश (26) को हिरासत में लिया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल एक चारपहिया वाहन भी बरामद किया गया है।पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। हवाई फायरिंग के आरोपों की भी जांच की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।