news-details

महोबा की पनवाड़ी पंचायत में समिति गठन पर विवाद, प्रशासन पर लगे नियमों की अनदेखी के आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS महोबा जिले की पनवाड़ी ग्राम पंचायत में पंचायत सदस्यों ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंचायत सदस्यों का आरोप है कि ग्राम प्रधान के निलंबन के बाद बनाई गई तीन सदस्यीय संचालन समिति का गठन नियमों को दरकिनार करते हुए गोपनीय तरीके से किया गया है।इस मामले में ग्राम पंचायत के करीब 12 सदस्यों ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को ज्ञापन सौंपकर समिति को तत्काल भंग करने की मांग की है। उनका कहना है कि समिति गठन की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रखी गई और अधिकांश सदस्यों को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई।सदस्यों का आरोप है कि नियमानुसार समिति गठन के लिए खुली बैठक बुलाकर सभी वार्ड सदस्यों की सहमति या बहुमत के आधार पर प्रस्ताव पारित किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उनका कहना है कि 15 में से 12 सदस्यों को न तो बैठक की सूचना दी गई और न ही किसी प्रकार की सहमति ली गई।ग्राम प्रधान संजय दुबे के निलंबन के बाद विकास कार्यों के संचालन के लिए यह समिति गठित की गई थी, लेकिन अब इस पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। वार्ड सदस्यों ने इसे अवैध बताते हुए प्रशासन पर पक्षपात और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।सदस्यों ने मांग की है कि वर्तमान समिति को तत्काल निरस्त कर जिला प्रशासन खुद मौके पर जाकर पूरे मामले की जांच करे और पारदर्शी तरीके से नई समिति का गठन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पंचायत में चल रहे विकास कार्यों पर भरोसा कायम रह सके।