
PARDARSHI VIKASH NEWS महोबा कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मद्देनजर जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी गजल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने संयुक्त रूप से की। इसमें सभी धर्मों के धर्मगुरु और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए।अधिकारियों ने त्योहार को शासन की गाइडलाइंस के अनुसार और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी आयोजनों में सरकारी नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को बिजली, पानी, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए और कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।बैठक में महंत देवीचरण दास और शहर काजी अफाक हुसैन सहित विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु और सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने आश्वासन दिया कि महोबा में बकरीद का त्योहार इस बार भी शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा।