news-details

महोबा विकास पथ की ओर अग्रसर: जितेंद्र सिंह सेंगर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण अभियान के अंतर्गत सोमवार को एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर एवं सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने गोरखगिरि पर्वत सौंदर्यीकरण एवं निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के उपरांत शिव तांडव पार्क में वृक्षारोपण तथा गोरखगिरि पहाड़ पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि भाजपा शासन में महोबा तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का कायाकल्प किया जा रहा है, जबकि रिंग रोड निर्माण कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में जनपदवासियों को महोबा में कई सकारात्मक और बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। कार्यक्रम में तारा पाटकार, कार्यक्रम संयोजक अंकुर शिवहरे, नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी, विनोद पुरवार, दिलीप जैन, अन्नू पुरवार, डॉ. देवेंद्र पुरवार, मनीष जैदका, प्रशांत गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र गुप्ता, डॉ. राजेश चौरसिया, दीपक राजोरे, तुलसीदास सविता, मयंक मिश्रा, नरेंद्र कुशवाहा, मयंक गोयल, छोटू साहू, संदीप सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।