news-details

महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ इटावा
महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी माहौल गरम हो गया है। भाजपा महिला मोर्चा ने “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” निकालकर विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया और जोरदार नारेबाजी की। पदयात्रा में भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर महिला सम्मान का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि यह विरोध जनता की भावनाओं का प्रतीक है। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहीं भाजपा सदर विधायक सरिता भदौरिया ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष ने सदन में महिला आरक्षण बिल का अपमान किया है।