news-details

महिला हत्याकांड में देह व्यापार एंगल की भी जांच

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुमेरपुर-हमीरपुर। हाईवे किनारे महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस अब देह व्यापार से जुड़े एंगल पर भी जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि महिला को यहां गलत मंशा से लाया गया था और विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री एरिया से जेके सीमेंट तक हाईवे किनारे बने कुछ ढाबों में रात के समय अवैध गतिविधियों की चर्चाएं रहती हैं। पुलिस इन्हीं बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।सूत्रों के अनुसार एक ढाबे पर महिला को ट्रक चालक के साथ नशे की हालत में विवाद करते देखा गया था। इसके बाद चालक लापता बताया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, ढाबा कर्मचारियों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटाने में लगी है।