
हमीरपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक अपनी मां को लेकर घर जा रहा था। तभी बेतवा नदी पुल के पास अचानक महिला असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई।इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में बस और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।