news-details

महिलाओं के आईकान है पीएम मोदी और सीएम योगी:रश्मि सिंह

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/भादर।  भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व प्रमुख रश्मि सिंह का जनसंवाद और क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम जारी है। मंगलवार को उन्होंने विकास खंड भादर के आधा दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण किया और पार्टी समर्थकों से मुलाकात की। रश्मि सिंह ने महिलाओं के साथ चौपाल लगाई और उन्हें डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी। उत्तर प्रदेश की सियासी पिच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रफ्तार बहुत तेज है। जून और जुलाई महीने में मुख्यमंत्री सौ से अधिक विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं।सी एम योगी और पीएम मोदी को जनता के आईकान के रूप में प्रस्तुत करते हुए भाजपा नेत्री श्रीमती रश्मि सिंह का जनसंपर्क अभियान तेजी से चल रहा है। रश्मि सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को सबसे अधिक सम्मान दिया है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को रोजगार मिल रहा है और महिलाओं को लखपती दीदी की संज्ञा मिली है। रोजगार की तरह राजनीति में भी भाजपा महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।2027के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 50फीसदी टिकट देने की तैयारी चल रही है। रश्मि सिंह के साथ नरेंद्र दूबे कसारा , विकास सिंह आदि मौजूद रहे।