news-details

महिलाओं पर पदार्थ फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। नर्स, छात्रा और ट्यूशन टीचर पर चिपचिपा पदार्थ फेंककर दहशत फैलाने वाले आरोपी को रावतपुर और कल्याणपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल साइकिल, दो बोतल ज्वलनशील तरल पदार्थ, बैग और 510 ग्राम चरस बरामद की है।पुलिस के अनुसार शनिवार को रावतपुर क्षेत्र में ड्यूटी से लौट रही नर्स और एक छात्रा को अज्ञात युवक ने चिपचिपा पदार्थ फेंककर निशाना बनाया था। इसके बाद कल्याणपुर क्षेत्र में एक ट्यूशन टीचर के साथ भी ऐसी ही घटना हुई।सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने शारदानगर निवासी दिलशाद को जवाहरपुरम क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महिलाओं पर पदार्थ फेंकता था।पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। चरस बरामद होने के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।