
अग्नि पीड़ित दुकानदार की आर्थिक सहायता
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी / मुंशीगंज। दो दिन पहले स्थानीय चौराहे पर स्थित बृजलाल कश्यप की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में आग लगने से हुए भारी नुकसान के बाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल अमेठी ने पीड़ित व्यापारी को आर्थिक सहायता प्रदान की है। संगठन ने बृजलाल कश्यप को 20 हजार रुपये की मदद दी।दुकानदारों ने बताया कि जब दुकान में अचानक आग लग गई। आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया, जिससे दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस के शुरुआती प्रयासों के बाद, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पाया। अग्निकांड में व्यापारी को लगभग 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। दुकान मालिक के अनुसार, आग लगने की संभावित वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। इस घटना से व्यापारी के सामने एक बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी अपनी टीम के साथ पीड़ित व्यापारी बृजलाल कश्यप से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। संगठन की ओर से तत्काल 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई महेश सोनी ने कहा कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल हमेशा व्यापारियों के सुख-दुःख में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर पीड़ित व्यापारी को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया।इस दौरान जिला महामंत्री राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, आदर्श पांडेय, संदीप अग्रहरी, सोनू कसौधन, हिमांशु कसौधन, आदेश पांडेय, राज वैश्य सहित अन्य व्यापारी भी उपस्थित रहे।