
PARDARSHI VIKASH NEWS महेवा विकास खंड की टकरुपुर ग्राम पंचायत में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता डॉ. गोविंद मोहन तिवारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना।चौपाल में डॉ. तिवारी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए।भाजपा नेता ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करना केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी बृजबिहारी त्रिपाठी, एडीओ पंचायत इंद्रपाल भदौरिया, पंचायत प्रशासक आशाराम उर्फ विकास, ग्राम सचिव रवि कुमार, लेखपाल अवनीत यादव सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।