news-details

महबूबा मुफ्ती खामेनेई के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती 3 से 6 जुलाई के बीच तेहरान में होने वाले ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। उन्हें ईरान सरकार ने भारत की विशेष अतिथि के रूप में आधिकारिक निमंत्रण भेजा है। महबूबा मुफ्ती ने इसे अपने जीवन का बड़ा सम्मान बताते हुए कहा कि वह खामेनेई को अंतिम श्रद्धांजलि देने तेहरान जाएंगी। भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे, जबकि भाजपा, कांग्रेस और पीडीपी के अन्य नेताओं के साथ जैन संत आचार्य लोकेश मुनि को भी निमंत्रण मिला है। ईरान का दावा है कि अंतिम यात्रा में 1.5 से 2 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं और करीब 30 देशों के प्रतिनिधि भी तेहरान पहुंचेंगे। इस बीच अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम, फ्रीज फंड और होर्मुज स्ट्रेट समेत कई मुद्दों पर बातचीत जारी है। कतर में हुई हालिया अप्रत्यक्ष वार्ता के बाद दोनों देशों ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद अगले दौर की वार्ता पर सहमति जताई है। वहीं ईरान ने पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की सुरक्षा के लिए सेना की तैनाती भी बढ़ा दी गई है।