news-details

मई राशन वितरण की तारीखें घोषित

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lalitpur

 जिला पूर्ति विभाग ने मई 2026 के राशन वितरण कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारक 24 अप्रैल से 08 मई तक अपने नजदीकी उचित दर दुकान से निशुल्क राशन प्राप्त कर सकेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी उमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो खाद्यान्न (14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल) मिलेगा, जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलो राशन (2 किलो गेहूं व 3 किलो चावल) दिया जाएगा। राशन वितरण ई-पॉस मशीन और आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से होगा। आधार सत्यापन न होने पर ओटीपी वेरिफिकेशन से भी राशन दिया जाएगा। विभाग ने सभी लाभार्थियों से समय पर राशन लेने की अपील की है।