news-details

मर्चेंट नेवी जवान समेत दो लोगों ने लगाई फांसी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। पनकी और चकेरी थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में मर्चेंट नेवी जवान समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों घटनाओं के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।पहली घटना पनकी थाना क्षेत्र की रतनपुर कॉलोनी की है। यहां 32 वर्षीय विकास कुमार ने पत्नी से विवाद के बाद कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। विकास मर्चेंट नेवी में तैनात थे और इन दिनों उनकी पोस्टिंग ब्राजील में थी। वह पांच महीने पहले छुट्टी पर घर आए थे और दस दिन बाद दोबारा ड्यूटी पर लौटने वाले थे।परिजनों के अनुसार सोमवार शाम पत्नी से विवाद के बाद वह कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा।वहीं दूसरी घटना चकेरी थाना क्षेत्र के केडीए दहेली सुजानपुर कॉलोनी की है। यहां बीएससी फाइनल ईयर की 22 वर्षीय छात्रा प्राची ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि तड़के घर में हलचल होने पर उन्हें लगा कि वह घरेलू काम कर रही है, लेकिन बाद में ऊपर कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला।दिनेश कुमार बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।