मशालों के साथ युवाओं का संकल्प
2027 में अभय प्रताप राव को विधायक बनाने का ऐलान
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। हाटा विधानसभा क्षेत्र के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को आयोजित महा-शपथ समारोह में युवाओं और क्षेत्रीय लोगों ने मशालों के साथ अभय प्रताप राव को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में विधायक बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बहनों ने रक्षा-सूत्र बांधकर समर्थन जताया। युवाओं के सम्मान, रोजगार, शिक्षा और क्षेत्र के विकास के मुद्दे प्रमुखता से उठे।‘युवाओं की अस्मिता, युवाओं का सम्मान, युवाओं का प्रत्याशी’ के नारों के बीच अभय प्रताप राव ने कहा कि उनका हाटा से रिश्ता केवल जन्मभूमि का नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का भी है। उच्च शिक्षा और ह्यूमन रिसोर्स में एमबीए करने के बाद मल्टीनेशनल कंपनी में अवसर मिलने के बावजूद उन्होंने अपनी मातृभूमि लौटकर समाज के बीच काम करने का निर्णय लिया।उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार, खेल और कौशल विकास के बेहतर अवसर मिलने चाहिए। वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में टिकट नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने संगठन के प्रति निष्ठा बनाए रखी और पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में काम किया।समारोह में बहनों ने रक्षा-सूत्र बांधकर उनके प्रति विश्वास जताया। अभय प्रताप राव ने इसे सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी का प्रतीक बताया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और बेटियों के सम्मान को प्राथमिकता देने की बात कही।ग्राम रधिया, पोस्ट हाटा निवासी अभय प्रताप राव पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंभू प्रताप राव के पुत्र हैं। कार्यक्रम में कई स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे। समारोह में युवाओं ने 2027 के चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक आकांक्षाएं व्यक्त कीं।
हाटा से पूरे कुशीनगर तक जनसंपर्क पर जोर
ग्राम रधिया, पोस्ट हाटा निवासी अभय प्रताप राव पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंभू प्रताप राव के पुत्र हैं। उच्च शिक्षा और कॉरपोरेट क्षेत्र में काम करने के बाद उन्होंने सामाजिक गतिविधियों तथा जनसंपर्क को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि जनता से मिलने वाला स्नेह उनके लिए शक्ति के साथ जिम्मेदारी भी है। युवाओं का सम्मान, महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। कार्यक्रम में नायब खान, मैनेजर सुभाष राव, कमलेश राव, नागेंद्र पांडेय, महेंद्र यादव, शंभू राव, सुशील कुमार, गरिमा सिंह, पंकज तिवारी, अमित सिंह, आकाश चौहान, उत्तम राजभर, अनंत राजपूत, सुभाष कुशवाहा और अमरनाथ कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। समारोह में समर्थकों ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक आकांक्षाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम ने हाटा क्षेत्र में युवा नेतृत्व और राजनीतिक भागीदारी को लेकर चर्चा तेज कर दी। हालांकि, आगामी चुनाव में यह समर्थन कितना व्यापक जनसमर्थन हासिल कर पाएगा, इसका फैसला आने वाला समय करेगा।