मथौली बाजार में हिन्द मेडिकल हॉस्पिटल का शुभारंभ
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। मथौली बाजार में रविवार को हिन्द मेडिकल हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि अतुल सिंह और रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौंड ने फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, भाजपा पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में चौरी चौरा के तहसीलदार जाकिर हुसैन, मोतीचक ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह और सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना महेंद्र पासवान उपस्थित रहीं। हरि नारायण मद्धेशिया, अदालत प्रसाद और प्रिंस मद्धेशिया सहित अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए। चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. वीके शर्मा, डॉ. एन. जडेजा और डॉ. मोहम्मद आदिल की मौजूदगी रही।अतिथियों ने अस्पताल की शुरुआत को क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होने से मरीजों और उनके परिजनों को सहूलियत मिलेगी तथा गरीब और जरूरतमंद परिवारों को भी लाभ होगा।कार्यक्रम के स्वागतकर्ता ग्राम प्रधान लक्ष्मीपुर अकमल हुसैन और अस्पताल के संचालक एवं फार्मासिस्ट जमीरुद्दीन सिद्दीकी को अतिथियों ने शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि अस्पताल क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान देगा।