
PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के गांव नगला जगरूपा में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे ग्रामीणों को गंदगी और बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की गलियां, नालियां और चौपाल कूड़े से अटी पड़ी हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते और कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने, नालियों की मरम्मत करने और दाह संस्कार के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है।