
PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा के कृष्णा नगर इलाके में लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर भाग रहे एक दबंग और पुलिस के बीच सड़क पर करीब आधे घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आरोपी ने पहले भूतेश्वर अखाड़े पर फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर उसे करीब एक किलोमीटर दूर घेराबंदी कर पकड़ लिया।पकड़ने के दौरान आरोपी ने दरोगा से झड़प की, धक्का-मुक्की की और रिवॉल्वर नहीं छोड़ी। पुलिसकर्मी लगातार उसे हथियार नीचे रखने की चेतावनी देते रहे, लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान सड़क पर भारी भीड़ जुट गई और इलाके में लंबा जाम लग गया।जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अखाड़े पर करीब 10–11 राउंड फायरिंग की थी, हालांकि किसी को गोली नहीं लगी। घटना के बाद वह अपनी कार छोड़कर हाथ में पिस्टल लेकर भाग निकला था। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से रिवॉल्वर और 6 खाली कारतूस बरामद किए हैं। पूरे मामले की जांच सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है।