news-details

मथुरा में भाजपा का प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ मथुरा
भाजपा महानगर इकाई ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित न होने को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता कंकाली रोड स्थित बीएसए कॉलेज के मुख्य द्वार पर एकत्र हुए और विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा चौधरी ने कांग्रेस पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष ने अधिनियम का विरोध कर अपनी सोच उजागर की है।