
PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा में 4 जून की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों की पहचान मिथुन विश्वकर्मा (27) और उनकी पत्नी पुख्खन (23) के रूप में हुई है।परिवार के अनुसार, दोनों ने करीब 5 साल पहले लव मैरिज की थी और शुरू में सब ठीक था, लेकिन समय के साथ रिश्तों में तनाव बढ़ता गया। विवादों और दूसरी शादी को लेकर दोनों के बीच दूरियां और गहरी हो गईं। बताया जा रहा है कि इसी तनाव और लगातार झगड़ों के चलते यह दर्दनाक घटना हुई।4 जून की रात मिथुन पत्नी की तलाश करते हुए किराए के मकान पर पहुंचा, जहां दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बहस हुई। इसी दौरान विवाद बढ़ा और मिथुन ने तमंचे से पुख्खन को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव सीढ़ियों के पास मिले। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिवार का कहना है कि लंबे समय से दोनों के बीच संबंध बिगड़ चुके थे और कई बार समझौते की कोशिशें भी हुईं, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी।पुलिस मामले की जांच कर रही है और शुरुआती तौर पर इसे घरेलू विवाद और व्यक्तिगत तनाव से जुड़ा मामला माना जा रहा है।