news-details

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान चढ़ावा विवाद: आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी ने माना- नहीं हैं ठोस सबूत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बाद मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान में चढ़ावे की रकम को लेकर लगाए गए आरोपों पर नया मोड़ आ गया है। मामले में आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी अब अपने दावों से पीछे हटते नजर आ रहे हैं।दिनेश फलाहारी ने पहले मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में चढ़ावे की कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पिछले कई वर्षों से चढ़ावे की राशि में गड़बड़ी की जा रही है।आरोपों के बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि संस्था में वित्तीय पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाता है और लगाए गए आरोपों से संस्था व श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।इसके बाद दिनेश फलाहारी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने केवल आशंका के आधार पर मुद्दा उठाया था। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके पास किसी वित्तीय अनियमितता से जुड़े कोई ठोस दस्तावेज या प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं हैं।उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को मंदिर का पुजारी बताते हुए चढ़ावे में गड़बड़ी की जानकारी दी थी। इसी सूचना के आधार पर उन्होंने जांच की मांग की थी, लेकिन संबंधित व्यक्ति ने अब तक कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं कराया।वहीं श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने कहा कि मंदिर में ऐसा कोई पुजारी या कर्मचारी नहीं है, जिसने इस तरह की जानकारी दी हो। संस्थान ने आरोपों को निराधार और तथ्यहीन बताते हुए कहा कि बिना प्रमाण लगाए गए आरोपों से मंदिर की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।