news-details

नाबालिग को भगाने का आरोप, केस दर्ज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और घर से जेवर व नकदी ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वलीपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने आरोप लगाया कि 8 जून की शाम गांव का ही युवक शिवपाल यादव उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि जाते समय लड़की घर से मां के जेवर और 20 हजार रुपये नकद भी ले गई।शिकायत में चांदी की करधनी, पायल समेत सोने के आभूषण चोरी होने की बात कही गई है। पिता का आरोप है कि पहले स्थानीय पुलिस चौकी पर शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बल्दीराय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस ने मामले की जांच उपनिरीक्षक ज्ञानेश दुबे को सौंपी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी और लड़की की तलाश की जा रही है, जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।