news-details

नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  राजेपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार, घटना 20 जून 2026 की शाम करीब छह बजे सीढ़े चकरपुर गांव की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 16 वर्षीय किशोरी घर पर घरेलू कार्य कर रही थी, तभी गांव निवासी विन्दरपाल पुत्र पूरनलाल कथित रूप से घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।किशोरी के चाचा रामू ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे देख लेने की धमकी दी। कुछ देर बाद जब रामू खेत की ओर जा रहा था, तभी विन्दरपाल, इन्द्रपाल और धर्मेन्द्र (तीनों पुत्र पूरनलाल) ने उसे रास्ते में घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले में रामू घायल होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।पीड़ित की तहरीर पर राजेपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार ने मुख्य आरोपी विन्दरपाल को निविया चौराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी इन्द्रपाल को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।राजेपुर थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।