news-details

निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों का विरोध

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lucknow

 प्रदेश सरकार की निजीकरण नीति के विरोध में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने शनिवार को प्रदेशभर में जनजागरण अभियान और विरोध प्रदर्शन किया। अलीगढ़ और हरदुआगंज ताप बिजली घरों पर हुए प्रदर्शन में संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारी भी शामिल हुए। कर्मचारियों ने पनकी और जवाहरपुर ताप बिजली घरों के परिचालन एवं अनुरक्षण कार्य को निजी हाथों में सौंपने के फैसले का विरोध किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया और कर्मचारियों पर हो रही कथित उत्पीड़नात्मक कार्रवाई बंद नहीं की गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि आंदोलन की आगे की रणनीति तय करने के लिए 26 अप्रैल 2026 को कोर कमेटी की आपात बैठक बुलाई गई है।अलीगढ़ और हरदुआगंज में आयोजित विरोध सभाओं में कई पदाधिकारियों ने संबोधन करते हुए निजीकरण के खिलाफ एकजुट संघर्ष का आह्वान किया।