news-details

नालियां चोक होने से सड़कों पर जलभराव

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र के गांधीनगर भटपुरा गांव में नालियों की सफाई न होने से सड़कों और गलियों में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। गंदा पानी सड़कों पर फैलने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं कराई गई, जिससे वे पूरी तरह चोक हो गई हैं। इसके कारण नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भर गया है। जलभराव से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।समस्या से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीण रामवीर ने बताया कि गंदा पानी घरों के सामने जमा होने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। शिवकुमार ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।ग्रामीण मुकेश ने बताया कि जलभराव के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ गई है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। वहीं, राजेश ने कहा कि सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है।ग्रामीण सोनू ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।इस संबंध में ग्राम प्रधान अशफाक अली ने बताया कि नालियों की सफाई के लिए संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सफाई कार्य कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।