news-details

निपुण भारत मिशन की समीक्षा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कुशीनगर। निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए एसआरजी राम प्रकाश पाण्डेय ने शुक्रवार को सेवरही विकास खंड के नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय साहेबगंज और कंपोजिट विद्यालय साहेबगंज का अनुश्रवण किया। उन्होंने शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों से संवाद कर बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। राम प्रकाश पाण्डेय ने निपुण प्लस ऐप के माध्यम से प्रतिमाह सभी बच्चों का आकलन करने, निपुण सूची की दक्षताओं का नियमित अभ्यास कराने और डाटा पोर्टल पर सिंक करने को कहा। उन्होंने कार्यपुस्तिकाओं की जांच, कक्षा एक से पांच तक निपुण लक्ष्य प्रदर्शित करने और कैच कार्यक्रम नियमित चलाने पर जोर दिया। सीखने में कठिनाई झेल रहे बच्चों को प्रतिदिन 20 मिनट उपचारात्मक शिक्षण देने के निर्देश भी दिए।उन्होंने बच्चों की प्रगति का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने, होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से अभिभावकों को जानकारी देने और विभागीय शिक्षण सामग्री का नियमित उपयोग करने की सलाह दी। शिक्षकों से टीएलएम तैयार कर नवाचार को बढ़ावा देने तथा उसे उद्गम पोर्टल पर अपलोड करने को भी कहा।इस दौरान प्राथमिक विद्यालय हरखौली, अवदान टोला और सुमही मोहन सिंह के प्रधानाध्यापकों से भी संवाद किया गया। मौके पर ब्लॉक एआरपी अजय तिवारी, उमा देवी, मदेश मिश्रा, सुमंत मिश्रा और अरविंद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।