
Pardarshi Vikas News Etawah
नारी शक्ति से जुड़े विधेयकों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कांग्रेस, सपा, डीएमके और तृणमूल कांग्रेस पर संसद में महिला संबंधी विधेयकों का विरोध करने का आरोप लगाते हुए कड़ा हमला बोला।
मंत्री ने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को पेश विधेयकों का विरोध कर विपक्ष ने महिलाओं की उम्मीदों को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नारी शक्ति वंदन से जुड़े प्रस्ताव को जानबूझकर लटकाने और रोकने की कोशिश की गई।
उन्होंने 17 अप्रैल को महिलाओं के लिए “काला दिवस” बताते हुए कहा कि महिलाओं को नीति निर्माण में भागीदारी उनका अधिकार है। साथ ही चेतावनी दी कि आने वाले चुनावों में जनता विपक्ष को जवाब देगी।
इस दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।