
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा के नेतृत्व में मरियमपुर चौराहा स्थित नेताजी की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के बाद कार्यकर्ताओं ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।इस अवसर पर अनुराग शर्मा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति, त्याग और संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया। उन्होंने कहा कि नेताजी का जीवन देश के प्रति समर्पण, शौर्य और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देता है। उनका प्रसिद्ध उद्घोष “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” आज भी देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करता है।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी का योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मे, मंडल उपाध्यक्ष विवेक पांडेय, नीरज भट्ट, महेश सोनी, विक्रम पांडेय, संजय भाटिया, नितिन तिवारी, मनोज प्रधान और सोनू वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।