news-details

निवेश की विरासत से आधुनिक निवेश संस्कृति तक पहुंची काशी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  वाराणसी। आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ ए. बालासुब्रमण्यम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वाराणसी स्थित जीएल झंवर इन्वेस्टमेंट्स के कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर निवेश एवं वित्तीय क्षेत्र से जुड़े चुनिंदा लोगों के साथ विशेष परिचय एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बदलते निवेश परिदृश्य, निवेशक जागरूकता, दीर्घकालीन निवेश और भारतीय पूंजी बाजार की संभावनाओं पर चर्चा हुई।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण जीएल झंवर इन्वेस्टमेंट्स की वर्षों पुरानी निवेश विरासत रही। संस्था के मार्गदर्शक एवं वरिष्ठ सदस्य गोवर्धनलाल झंवर, उत्तर प्रदेश स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व अध्यक्ष, ने निवेश क्षेत्र में अपने लंबे अनुभव और योगदान को साझा किया। उनके पुत्र अनिल कुमार झंवर वर्तमान में संस्था का नेतृत्व कर रहे हैं और करीब 23 वर्षों से म्यूचुअल फंड उद्योग, डिस्ट्रीब्यूटर संगठनों तथा निवेशक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।कार्यक्रम में ए. बालासुब्रमण्यम का सम्मान गोवर्धनलाल झंवर ने किया। वहीं रिटेल हेड डिस्ट्रीब्यूशन कामायनी अनिरुद्ध नागर का सम्मान आशा झंवर एवं स्नेहल झंवर ने किया।वक्ताओं ने कहा कि सही जानकारी, जोखिम की समझ और दीर्घकालीन वित्तीय अनुशासन निवेश के लिए जरूरी है। आयोजन अनुभव, विरासत और आधुनिक निवेश सोच के संगम का प्रतीक रहा। इस दौरान श्रीप्रकाश, मनीष अग्रवाल, राजीव चावला, सुरजीत कपूर समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों का धन्यवाद आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के नॉर्थ हेड धीरेंद्र पाठक ने किया।