
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। करवा चौथ के त्योहार को देखते हुए पहाड़ियां स्थित न्यू बनारस स्वर्ण कला केंद्र में भव्य करवा चौथ कलेक्शन का आयोजन किया गया। प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता प्रशांत जायसवाल ने सभी महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि ग्राहकों के लिए सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों पर मात्र 7.99 प्रतिशत मेकिंग चार्ज की विशेष सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट का लाभ उठाने के लिए ग्राहक प्रतिष्ठान पर खरीदारी कर सकते हैं। यहां एंटीक, टर्किश, प्लेन, फ्यूजन और फैंसी ज्वेलरी सहित विभिन्न डिजाइनों का आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध है। प्रशांत जायसवाल ने काशीवासियों से प्रतिष्ठान में आकर त्योहार के अवसर पर आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला देखने और विशेष छूट का लाभ उठाने की अपील की।