news-details

नए अधिशासी अधिकारी ने संभाला कार्यभार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ/सुमेरपुर। नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के पद पर सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्हें कुशीनगर की नगर पंचायत मथौलीराज से यहां स्थानांतरित किया गया है।नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार शिवहरे ने बताया कि पूर्व में दिनेश चंद्र आर्य यहां तैनात थे। अब नगर निकाय निदेशालय के आदेश पर सर्वेश कुमार श्रीवास्तव की नई तैनाती की गई है।नवागत अधिशासी अधिकारी को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पूर्व ईओ दिनेश चंद्र आर्य के स्थानांतरण की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।