news-details

800 हिंदू-मुस्लिम परिवारों संग जगन्नाथ सेवा संस्थान ने मनाई दीपावली

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। दीपावली पर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए जगन्नाथ सेवा संस्थान ने करीब 800 हिंदू-मुस्लिम परिवारों के साथ खुशियां साझा कीं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष एवं संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों को साड़ी, सूट और मिठाइयां वितरित की गईं।जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महेश सोनी और संस्थान की उपाध्यक्ष लक्ष्मी सोनी ने परिवारों को दीपावली के उपहार दिए। महेश सोनी ने कहा कि दीपावली दूसरों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का भी पर्व है। आर्थिक अभाव के कारण कोई परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से आयोजन किया गया।उन्होंने बताया कि संस्थान जरूरतमंद बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग, गरीबों की मदद और आपदा प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने जैसे कार्य करता है। कार्यक्रम में सुशील जायसवाल, राकेश लोहिया, हिमांशु, राजू, अनूप अग्रवाल, सीता देवी, रुचि पांडेय और पुष्पा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।