
पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ/सुमेरपुर। पिछले चार दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण उत्पन्न पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को नगर पंचायत अध्यक्ष ने बड़ी राहत प्रदान की है। सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ने नलकूपों में जनरेटर के माध्यम से विद्युत आपूर्ति शुरू कराकर जलापूर्ति बहाल कराई। इससे मोहल्लों में घरों तक पानी पहुंचते ही लोगों ने राहत की सांस ली।गुरुवार को आए भीषण तूफान के बाद क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी, जिसके चलते कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में पानी की भारी किल्लत हो गई थी।नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि जब तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती, तब तक सभी नलकूपों में जनरेटर के माध्यम से जलापूर्ति जारी रखी जाएगी, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो