news-details

नगर पंचायत ने रास्ते में लगाया टैक्स, जिलाधिकारी से शिकायत

You can share this post!

 

pardarshi vikas news 
भरुआ सुमेरपुर, हमीरपुर। कस्बे के वार्ड संख्या 6 में नगर पंचायत पर सार्वजनिक रास्ते पर टैक्स लगाकर भवन निर्माण के लिए नक्शा स्वीकृत करने का आरोप लगा है। मामले की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।

वार्ड निवासी दुलीचंद प्रजापति ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि नगर पंचायत ने सार्वजनिक रास्ते को प्लॉट दर्शाकर टैक्स लगा दिया और निर्माण के लिए नक्शा पास कर दिया। जबकि जून 2017 में सदर एसडीएम द्वारा जांच कर उक्त भूमि को सार्वजनिक रास्ता घोषित किया गया था।

शिकायतकर्ता का कहना है कि विपक्षी पक्ष के पास जमीन के वैध दस्तावेज नहीं हैं, फिर भी नगर पंचायत से सांठगांठ कर फर्जी तरीके से टैक्स लगवाकर नक्शा स्वीकृत करा लिया गया। यह रास्ता दशकों से लोगों के आवागमन के उपयोग में है।

उधर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने बताया कि नक्शा रास्ते का नहीं बल्कि प्लॉट का पास किया गया है। नगर पंचायत के अभिलेखों में वहां कोई रास्ता दर्ज नहीं है।