news-details

नहर में मिला वृद्ध का शव, डूबने से मौत की आशंका

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात। झींझक ब्लॉक क्षेत्र के गढ़ी महेरा गांव में शुक्रवार सुबह नहर में एक वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया वृद्ध की मौत नहर में गिरकर डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, मंगलपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी महेरा गांव निवासी 66 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय मानसिंह गुरुवार शाम अपने खेतों में धान की पौध में पानी लगाने गए थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने झींझक नहर में राजेंद्र सिंह का शव उतराता हुआ देखा। इसकी सूचना उनके बड़े पुत्र पुष्पेंद्र सेंगर को दी गई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया।पुष्पेंद्र ने घटना की जानकारी डायल 112 और झींझक चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम और झींझक चौकी प्रभारी अवनीश वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।झींझक चौकी प्रभारी अवनीश वर्मा ने बताया कि नहर में वृद्ध का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में नहर में गिरकर डूबने से मौत की आशंका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।