news-details

नकली सीमेंट फैक्ट्री के आरोपी भाइयों को कोर्ट से झटका

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। नकली सीमेंट फैक्ट्री चलाने के आरोपी नीरज और धीरज गुप्ता को कोर्ट से राहत नहीं मिली। एडीजे-04 निशा श्रीवास्तव की अदालत ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। दोनों भाइयों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। अभियोजन ने दलील दी कि आरोपी बड़े भवनों, एयरपोर्ट और पुलों के निर्माण में नकली सीमेंट की आपूर्ति करते थे, जिससे गंभीर हादसों का खतरा था। 14 अक्टूबर को पनकी के इस्पात नगर स्थित फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान नकली सीमेंट की बोरियां बरामद हुई थीं। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। उनकी आखिरी लोकेशन बहराइच में मिली थी।