news-details

नमामि गंगे से गंगा संरक्षण को नई दिशा

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़ वाराणसी। गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति की जीवनधारा है। सदियों से गंगा ने अपने जल से देश के सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक जीवन को समृद्ध किया है। हालांकि औद्योगिक कचरा, सीवेज, रासायनिक खाद और कीटनाशकों के कारण गंगा का प्रदूषण गंभीर चुनौती बना हुआ है।नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत गंगा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषित जल और विषाक्त कचरे को नदी में जाने से रोकने के साथ सीवेज शोधन संयंत्रों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।गंगा के अविरल प्रवाह को बनाए रखने के लिए खनन पर नियंत्रण और जल संसाधनों के संतुलित उपयोग की जरूरत भी बताई गई है। साथ ही गंगा तटवर्ती क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने और औषधीय पौधों के रोपण से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की बात कही गई है।गंगा की स्वच्छता के लिए सरकारी प्रयासों के साथ स्थानीय निकायों, स्वयंसेवी संगठनों और आम जनता की भागीदारी भी जरूरी है। सामूहिक प्रयासों से ही गंगा की निर्मलता और जैव विविधता को सुरक्षित रखा जा सकता है।