
विदेश और रक्षा नीति में भारत को मिली मजबूती
धारा 370 की समाप्ति और अयोध्या में मंदिर निर्माण प्रमुख उपलब्धियाँ
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ/अमेठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने अपने 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस लंबे कार्यकाल में सरकार को जहां मजबूत जनसमर्थन मिला है, वहीं विपक्ष की ओर से कई मुद्दों पर तीखी आलोचना भी की गई है। पिछले 12 वर्षों में सरकार के कई बड़े फैसलों को ऐतिहासिक माना जा रहा है। धारा 370 की समाप्ति और अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल किया जाता है। विदेश नीति और रक्षा क्षेत्र में भारत की स्थिति को मजबूत करने के दावे भी किए गए हैं। वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका को अधिक प्रभावी बताया जा रहा है।हालांकि, इस अवधि में सरकार को कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। किसानों के आंदोलन के चलते तीन कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा, जिसे विपक्ष ने सरकार की बड़ी नीतिगत असफलता बताया। वहीं महंगाई, बेरोजगारी और काले धन की वापसी जैसे मुद्दों पर भी सरकार को विपक्ष के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा है। उद्योगपतियों अडानी और अंबानी से कथित नजदीकी को लेकर भी राजनीतिक बहस लगातार जारी रही।इन परिस्थितियों के बीच 2024 लोकसभा चुनाव में एनडीए की सीटों में अपेक्षाकृत कमी देखने को मिली, खासकर उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा। इसे विपक्ष सरकार के प्रति बढ़ते असंतोष का संकेत मानता है।वहीं भाजपा नेताओं ने 12 वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। जिला महामंत्री विषुव मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में हिंदुत्व और राष्ट्रवाद को वैश्विक पहचान दी है। जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मंत्र को धरातल पर उतारा गया है।उन्होंने यह भी कहा कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के विजन को देश के साथ-साथ दुनिया के कई मित्र देशों का समर्थन मिल रहा है। मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां और विफलताएं धारा 370की समाप्ति के जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा समाप्त, अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण,जी एस टी लागू करना, डिजिटल इंडिया,जन-धन योजना,डी बीटी , स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत, ट्रिपल तलाक, सर्जिकल स्ट्राइक,एअर स्ट्राइक,शिखर सम्मेलन की मेजबानी, निशुल्क राशन योजना, उज्जवला गैस कनेक्शन, पीएम आवास योजना, अग्नि पथ योजना
विफलताएं -
- भारी विरोध के कारण सरकार को तीन कृषि कानून वापस लेने पड़े
- नोट बंदी ने देश की जनता को मजबूर और परेशान किया
- सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर देश की जनता के बीच सवाल उठे
- विदेशों में जमा कालाधन वापस लाने का वादा प्रधानमंत्री की जुमलेबाजी साबित हुए
- 12साल के कार्यकाल में मंहगाई में 73-75फीसदी बढ़ोतरी हुई है।2014का100रु वर्तमान में 174रु के बराबर हो गया है।
- मोदी सरकार में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर सबसे अधिक सवाल उठे हैं।
- मणिपुर में हिंसा की घटनाओं को लेकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नमो सरकार की किरकिरी हुई है।
मोदी सरकार का हाल , अंधेर नगरी चौपट राजा वाला है। अपने कुछ मित्रों के फायदे के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश बेच दिया है। जनता मंहगाई से त्रस्त है और खून के आंसू रो रही हैं। बच्चे रात रात भर रोते हैं ,आंसू पीकर सोते हैं -अनिल सिंह
मोदी योगी सरकार में युवा सबसे अधिक परेशान हैं। एक भी भर्ती फाइनल नहीं हो रही है।अमीर और गरीब के बीच अन्तर बहुत बढ़ गया है। आर्थिक असमानता चरम सीमा पर है।2014से2026के बीच डीजल के दाम में 40रु प्रति लीटर और पेट्रोल के दाम में 31रु प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।- -संजय कुमार
भाजपा पहले व्यापारियों की पार्टी मानी जाती थी। व्यापारी वर्ग का जितना नुकसान इस सरकार में हुआ है उतना कभी नहीं हुआ।जी एस टी ने व्यापारियों की कमर तोड दी। कोरोना काल में भारी नुक़सान हुआ,अब सरकार का फरमान सोने, चांदी की खरीद और बिक्री को लेकर आया है।
-हरिशंकर
विरोधी दल, खासकर कांग्रेस जितना भी विरोध करती है प्रधानमंत्री उतना ही मजबूत होते हैं। 12साल के कम समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सैकड़ों साल पुरानी राष्ट्रीय समस्याओं को हल करके भारत को एक मजबूत राष्ट्र ही नहीं भारत को विश्व गुरु राष्ट्र बना दिया है। मंहगाई बढ़ने के साथ लोगों की क्रय शक्ति,वेतन भत्ते भी बढ़े हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया के राष्ट्राध्यक्षों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।देश की जनता आगे भी सरकार के साथ खड़ी रहेगी।-रश्मि सिंह ,वरिष्ठ भाजपा नेता