news-details

नशेबाजी का विरोध करने पर युवक का अपहरण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर नशेबाजी का विरोध करना एक टाइल्स कारीगर को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंग युवक उसे कार में अगवा कर पनकी ले गए, जहां फ्लैट में चार घंटे तक बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।सिमरा गांव निवासी टाइल्स कारीगर सर्वेश वर्मा उर्फ बल्लू ने बताया कि 30 अप्रैल को वह किराने का सामान लेने जा रहा था। रास्ते में गोपाल नगर निवासी निखिल ठाकुर अपने साथियों अभय सैनी, विनय और अखिल दुबे के साथ सड़क पर शराब पी रहा था। सर्वेश ने रास्ते से हटने को कहा तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर हवाई फायरिंग भी की।पीड़ित के मुताबिक, 4 मई को वह थाने में शिकायत करने जा रहा था, तभी आरोपी उसे कार में जबरन बैठाकर पनकी स्थित फ्लैट में ले गए। वहां चार घंटे तक लात-घूंसों से पिटाई की गई। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने उसे पेशाब पिलाने और शराब पिलाने की कोशिश की। विरोध करने पर तमंचे की बट से उसकी नाक पर हमला कर दिया।घटना के बाद आरोपी उसे विराट नगर चौकी के पीछे जंगल में छोड़कर फरार हो गए। परिजन उसे अस्पताल ले गए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामले में मारपीट और धमकी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।