
कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में एक महिला को कमरे पर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने और उसके बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर आरोपी और उसकी पत्नी ने फोटो-वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़िता, जो बिल्हौर क्षेत्र की रहने वाली है, ने बताया कि आरोपी जीतपाल उर्फ दीपू ने सामान देने के बहाने उसे अपने आवास विकास स्थित घर पर बुलाया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने घटना का विरोध किया, लेकिन आरोपी और उसकी पत्नी ने धमकियां दीं।पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, साक्ष्य संकलन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर