news-details

नदी में डूबने से किशोर की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। जरिया थाना क्षेत्र में नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार गुड्डू पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम बमरौली थाना मोठ, जनपद झांसी, ग्राम इटोरा (जनपद जालौन) में एक बारात में आया था। बुधवार सुबह करीब 7 बजे वह अपने चार साथियों के साथ नदी पार कर नहाने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया।