news-details

नदी में कूदकर युवक की मौत

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Devariya

हेतिमपुर नगर पंचायत स्थित छठ घाट के पास बह रही छोटी गंडक नदी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने एक युवक को नदी में कूदते हुए देखा। कुछ ही पलों में वह गहरे पानी में समा गया और लापता हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही हेतिमपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्वजनों ने शव की शिनाख्त धर्मराज गुप्ता (45 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र गुप्ता, निवासी वार्ड नंबर 27 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, कसया (जनपद कुशीनगर) के रूप में की।

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।