news-details

नवागत चौकी प्रभारी ने संभाला मोर्चा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो खड्डा (कुशीनगर)। जनपद में चौकी प्रभारियों के हालिया तबादलों के बाद जटहाँ थाना क्षेत्र की मंशाछापर चौकी पर नवागत चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही सक्रियता का परिचय दिया। पहले ही दिन उन्होंने पुलिस टीम के साथ मंशाछापर बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से संवाद स्थापित किया।गश्त के दौरान चौकी प्रभारी ने बाजार के व्यापारियों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है तथा आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।अमित कुमार सिंह ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पुलिस की इस पहल का स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने स्वागत किया। लोगों का कहना है कि नियमित पैदल गश्त से बाजार में सुरक्षा का माहौल मजबूत होगा और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। पुलिस ने भी भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी जारी रखी जाएगी, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में अपने दैनिक कार्य कर सकें।