news-details

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ
सआदतगंज क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की पहचान 23 वर्षीय मानसी पत्नी सागर राजपूत के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी और उसका 6 माह का एक बेटा भी है।मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार स्कॉर्पियो की मांग की जा रही थी और मांग पूरी न होने पर मानसी को प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों के अनुसार पति, ससुर, ननदें और अन्य रिश्तेदार मिलकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे। कई बार मानसी ने फोन कर अपनी स्थिति की जानकारी भी दी थी, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।परिजनों का कहना है कि शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि मानसी ने फांसी लगा ली है, लेकिन वे इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या मान रहे हैं। उनका आरोप है कि घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को लटकाया गया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।