
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के शिवकटरा इलाके में सोमवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान अंबेडकर नगर के टांडा निवासी अंजलि कन्नौजिया के रूप में हुई है, जिसकी शादी 4 फरवरी को अमित कन्नौजिया से हुई थी। परिजनों के अनुसार, पति और सास सुबह काम पर गए थे, और दोपहर में जब वे लौटे तो अंजलि कमरे में पंखे से लटकी मिली।परिजनों ने बताया कि मृतका पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी और अपने शरीर पर सफेद दाग को लेकर परेशान रहती थी।जावेद अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।