
PARDARSHI VIKASH NEWS नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।प्रदर्शन का नेतृत्व CJP संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके समर्थक कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि NEET से जुड़े मामलों में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार शाम जंतर-मंतर पर मोमबत्तियां लेकर पहुंचें।अभिजीत दीपके ने कहा कि प्रदर्शन लगातार मजबूत हो रहा है और देशभर से लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। उन्होंने किसानों से भी आंदोलन में जुड़ने की अपील की।दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के लिए सीमित समय की अनुमति दी थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने जगह खाली करने से इनकार कर दिया और रातभर जंतर-मंतर पर डटे रहे।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें मदद पहुंचाने वाले लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं पानी और बिजली की समस्या को लेकर भी शिकायतें की गईं।CJP ने NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और छात्रों की आत्महत्याओं के मुद्दे पर देश के कई शहरों में प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि छात्रों को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।