news-details

NH-34 पर सड़क सुरक्षा अभियान तेज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध, ओवरलोड और बिना फिटनेस वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा स्कूल बसों की नियमित जांच अनिवार्य होगी। प्रशासन ने कहा कि खनन क्षेत्रों से निकलने वाले वाहनों की प्री-डिस्पैच जांच और नियंत्रित निकासी सुनिश्चित की जाएगी। ओवरलोडिंग रोकने के लिए खदान गेटों पर वे-ब्रिज और WIM सिस्टम लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। NH-34 पर रोजाना हजारों वाहनों के दबाव को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया है।सड़क हादसों के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्षों में दुर्घटनाओं और मौतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे प्रशासन ने ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर विशेष निगरानी शुरू कर दी है।डीएम ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा ओवरस्पीडिंग से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।