
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। ऑपरेशन रक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को चाइल्ड लाइन, बाल कल्याण समिति और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने नगर के चार होटलों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक गेस्ट हाउस से तीन युवतियां मिलीं, जिन्हें पूछताछ के लिए महिला हेल्प डेस्क लाया गया।संयुक्त टीम ने होटल साईं नाम, होटल वृंदावन, होटल रेनबो और तिवारी गेस्ट हाउस में जांच अभियान चलाया। युवतियों के आधार कार्ड की जांच की गई और उनके बयान दर्ज किए गए। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।वहीं, कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के आसपास संदिग्ध गतिविधियां लंबे समय से चल रही हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।