
PARDARSHI VIKASH NEWS औरैया के बेला थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर से एक 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।परिजनों के अनुसार, किशोरी सुबह करीब 9 बजे घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।लापता किशोरी का रंग सांवला और कद लगभग 5 फीट 3 इंच बताया गया है। घटना के समय उसने नीले-सफेद छींटदार सूट और लाल दुपट्टा पहन रखा था।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।