news-details

औरैया में बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत,

You can share this post!


PARDARSHI VIKASH NEWS औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र स्थित कंचौसी मोड़ पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार 50 वर्षीय माया देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीपरपुर गांव निवासी माया देवी अपने बेटे अनिल, भतीजे सत्यम और पड़ोसी विकास के साथ डॉक्टर के पास चेकअप कराने जा रही थीं। बाइक पर चार लोग सवार थे। इसी दौरान ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखी तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बोलेरो में तोड़फोड़ कर औरैया-दिबियापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी पंकज मिश्रा और एसडीएम सदर अजय आनंद ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। अधिकारियों द्वारा मुआवजा और सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।